Table of Contents
Khatiyan Kaise Nikale 2023 मे? क्या आप भी इस सवाल का जवाब धुंद रहे हैं और सही जानकारी की तलाश करते करते परेशान हो रहे हैं? अगर आपका जवाब हाँ है, तो हम इस लेख के जरिए आपके इस परेशानी का हल लेकर आए हैं।
खतियान हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जिसके जरिये हम आपने दादा, परदादा से मिली पुरानी जीन का दावा कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, खतियान के वजह से कई सरकारी योजनओं मे भी हम भाग ले सकते हैं. इस लेख मे आपको Khatiyan Kaise Nikale 2023 के बारे मे सारी जानकारियाँ मुहैया कराई जाएगी।
इस लेख के माध्यम से आपको खतियान से जुड़ी और भी कई जानकारियाँ प्राप्त होगी जिसके बारे मे आपने शायद कभी नहीं सुना होगा। इसलिए आप इस लेख का कोई भी भाग मिस न करते हुए जानकारी को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
खतियान क्या है?
खतियान एक ऐसा document है जिसकी वजह से आप आपने ज़मीन पर मालिकाना हक जाता सकते हैं। खतियान मे वह सारी जानकारियाँ मौजुद रहती है जिससे यह आसानी से पता लगता है की ज़मीन का मालिक कौन है।
ज़मीन हमे दादा, परदादा या आपने अन्य पूर्व पुरुषों से विरासत के रूप मे मिलते हैं. ज़मीन चाहे 100 साल पुराना हो या पचास साल, खतियान के जरिये आप बड़ी ही आसानी से इनके मालिक और हकदारों के बारे मे आसानी से पता लगाया जा सकता है।
जमीन के मालिक व उनके पिता का नाम , अंचल का नाम, मौजा का नाम, थाना, प्लाट नंबर, जिला का नाम, राज्य का नाम, जमीन का दखल और उसका स्वरुप, जमाबंदी नंबर इत्यादि जानकारियाँ इन दस्तावेजों मे शामिल होती है और इन्हें ही संछिप्त रूप से खतियान के रूप मे जाना जाता है।
सरल सब्दों मे, खतियान वे दस्तावेज है जिनमे ज़मीन से जुड़ी सारी जानकारियाँ उपलब्ध रहती है, जिसे आप जब चाहें ऑनलाइन या ऑफलाइन, आप जैसे चाहें प्राप्त करके उपयोग मे ला सकते हैं. इससे जुड़ी तमाम जानकारियाँ हम आपको इस लेख मे आगे चलके देने वाले हैं।
यहाँ तक आपको खतियान के बारे मे एक आईडिया लग गया की खतियान आखिर है क्या! चलिए अब देखते हैं, ”खतियान कितने प्रकार के होते हैं?”
खतियान कितने प्रकार के होते हैं: Khatiyan Kaise Nikale 2023
खतियान मुख्या रूप से कुल छः प्रकार के होते हैं, भारत सरकार खतियान, रैयती खतियान, सिकमी खतियान, मुस्त्वाहा खतियान, मुक्त तनाजा खतियान और बिहार सरकार खतियान। अब चलिए सभी खतियान के बारे मे एक-एक करके विस्तारपूर्वक जानते हैं।
रैयती खतियान: 6 प्रकार के खतियानो मे सबसे अहम् रैयती खतियान है। इस खतियान के अंतर्गत बिहार के मूल निवासी आते है। किसान द्वारा पुश्तैनी तौर पर वर्षों से खेती किया जाने वाला ज़मीन रैयती खतियान के अंतर्गत आता है।
रैयती खतियान मे भूमिधारी का संपूर्ण जानकारी लिखित रूप से दिया होता है। रैयती खतियान को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से प्राप्त कर सकते है। आप चाहे तो घर बैठे रैयती खतियान को आपने फ़ोन पर डाउनलोड करके देख सकते हैं और जरुरत पड़ने पर उसका पप्रिंटआउट निकल कर हार्ड कॉपी इस्तेमाल मे ला सकते हैं।
भारत सरकार खतियान: भारत सरकार के अंतर्गत देश के सभी राज्यों के अन्दर जितनी भी सरकारी ज़मीन आती है उन्हें सरकारी खतियान कहते हैं। पहले सरकारी खतियान को देखने के लिए सिर्फ ऑफलाइन ही एकमात्र उपाई था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अभी आप भारत सरकार खतियान घर बैठे ऑनलाइन देख सकते और जरुरत पड़ने पर उन्हें आपने फ़ोन या कंप्यूटर पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सिकमी खतियान: आज से लगभग 100 साल पहले जमिंद जमींदारी प्रथा जोरो पर थी। उस वक्त ज़मींदारो के पास 100 एकड़ से 5000 एकड़ और किसी किसी ज़मींदारों के पास उससे ज्यादा भी ज़मीन हुआ करती थी। इतने ज्यादा ज़मीन मे खेती करना ज़मींदारो के लिए काफी मुस्किल का काम होता था। इसलिए जमींदार आपने ज़मीन का कुछ-कुछ हिस्सा छोटे-छोटे किसानों को खेती करने के लिए दे देते थे।
बाद मे सरकार ने निरिक्षण कराया और वर्षों से खेती करने वाले किसानों के हित मे एक नियम लागु किया। सरकार ने एक रिपोर्ट तैयार किया और आम किसानों के हित मे खाता खोला गया उसे सिकमी खाता कहते है। इस नियम के अनुसार, जो भी किसान वर्षों से किसी ज़मीन मे खेती कर रहा है उन्हें जमींदार किसी भी हाल मे ज़मीन से हक नहीं छीन सकता। इस तरीके से मिलने वाले ज़मीन को सिकमी खतियान कहते हैं।
मुस्त्वाहा खतियान: पहले के ज़माने मे लोगो को दान या उपहार के रूप मे ज़मीन दिए जाते थे, इस तरीके से मिलने वाली ज़मीन के खतियान को मुस्त्वाहा खतियान कहा जाता है। वर्तमान मे ऐसे खतियान की जानकारी भूमि राजस्व पोर्टल या भूमि सुधर केंद्र मे देखने को मिलेंगी।
मुक्त तनाजा खतियान: जिस ज़मीन बिबादित होता है यानि जिस ज़मीन मे वर्षों से विवाद या झगड़ा चल रहा है और कोई भी नतीजा नहीं निकल रहा है, ऐसे ज़मीन को मुक्त तनाजा खतियान के अंतर्गत रखा जाता है।
बिहार सरकार खतियान: बिहार सरकार के अंतर्गत जितनी भी सरकारी ज़मीन थी उसके लिए एक खतियान बनाया गया था, उसे बिहार सरकार खतियान का कहा जाता है। अगर सरल सब्दों मे कहा जाए तो बिहार राज्य की सारी सरकारी ज़मीन जिनका संपूर्ण हक बिहार सरकार का है उन्हें बिहार सरकार खतियान।
खतियान ऑनलाइन निकालने के लिए किन-किन चीज़ों की आवश्यकता है?
आज से कुछ सालों पहले खतियान को देखने के लिए काफी महनत और मुसक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन आज ऑनलाइन सर्विस की वजह से चीज़ें काफी आसान हो गई है। आप चाहे तो घर बैठे ऑनलाइन अपना खतियान देख सकते है या निकल सकते हैं. इसके लिए कुछ चीज़ों की ज़रूरत है जो निम्नलिखित है:
- आपके पास एक स्मार्ट फ़ोन या कंप्यूटर होना चाहिए।
- आपके पास इन्टरनेट की फैसिलिटी होनी चाहिए।
अगर आपके पर उपरोक्त सिर्फ यह दो चीज़ें है तो आप घर बैठे ही बड़ी ही आसानी से खतियान निकल सकते हैं। आप खेसर संख्या, खाता संख्या या खाताधारी के नाम की सहायता से खतियान निकल सकते हैं या जानकारी ले सकते हैं।
Khatiyan Kaise Nikale 2023
खतियान का पूर्ण जानकारी पाने के लिए आपको राज्य सरकार राजस्व और भूमि सुधर के आधिकारिक वेबसाइट को आपने फ़ोन या कंप्यूटर मे ओपन करना होगा। अगर आप आपने खतियान की जानकारी पाना चाहते हैं तो निचे दिए गए महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से पढ़ें:
- सबसे पहले आपको राज्य सरकार का भूमि सुधर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट खुलते ही आपको होम पेज पर जाना है।
- वहाँ आपको एक आप्शन दिखाई देगा ”अपना खाता देखें” उसपर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुल जाएगा। उस पेज पर आपको आपने जिले का चुनाव करना है फिर उसपर क्लिक करना है।
- जिले का सही से चुनाव करने के बाद आपके सामने से एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जिसमे आपको अपना ग्राम छेत्र चुनना है। अपना ग्रामीण छेत्र चुनने के लिए वहाँ मौजुद नक्शे पर क्लिक करें।
- ग्रामीण छेत्र का सही से चयन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको आपने मौजा का नाम चुनना है।
- जहाँ आपने अपना मौजे का नाम डाला उसी पेज को आप अच्छे से निरिक्षण करें और अपना खता देखने के लिए बाकि पूछे गए जानकारियों को भी सही से दें। और अंत मे खता देखने वाले आप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने खतियान की जानकारी दिख जाएगी। जिसे आप चाहे तो आपने फ़ोन, कंप्यूटर या लैपटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं और जरुरत पड़ने पर उसका प्रिंटआउट भी निकल सकते हैं। इस तरीके से आप बिहार राज्य के किसी भी जिले या ग्रामीण इलाके का खतियान निकाल सकते हैं।
पढ़ें; LPG Gas Subsidy 2023: 305 रूपए तक की भारी सब्सिडी पाने के लिए आज ही करें ये काम!
निष्कर्ष (Conclusion) – Khatiyan Kaise Nikale 2023
दोस्तों आपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार के Khatiyan Kaise Nikale 2023 से जुड़ी सारी जानकारियों को पढ़ा। हमारे द्वारा दिए गए इन जानकारियों को अगर आप फॉलो करेंगे तो आपको खतियान निकलने मे कोई भी परेशानी नहीं आएगी।
इसके बाबजूद अगर आपको खतियान निकलने से जुड़ी कोई समस्या होती है तो आप बिना किसी दुबिधा के हमे कमेंट section मे लिखकर बता सकते हैं। आपकी मदद करके हमे खुसी होगी।
इस जानकारी को आपने परिवार, दोस्तों और परिजनों के साथ जरुर शेयर करें ताकि उपको Khatiyan Kaise Nikale 2023 से जुड़ी कोई परेशानी ना हो।